पत्रकार एकता महासंघ फाऊंडेशन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां, त्वरित खबरें परिवार ने दी शुभकामनाएं
त्वरित खबरें

रायपुर/भिलाई। पत्रकार एकता महासंघ फाऊंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद दुबे द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश भर में संगठन को मजबूत बनाना तथा पत्रकार हितों के लिए प्रभावी कार्य करना है।


जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार विमल अग्रवाल को जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, सुंदरलाल साहू को जिला अध्यक्ष सूरजपुर, राहुल ओझा को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश कुमार अग्रवाल खन्ना को प्रदेश सचिव, अर्जुन सिंह राजपूत को प्रदेश कोषाध्यक्ष, नवीन राजपूत को प्रदेश महासचिव तथा प्रिया शर्मा को महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की गरिमा, पत्रकारों के हितों एवं सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर त्वरित खबरें परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। त्वरित खबरें परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पत्रकार हितों के लिए और अधिक प्रभावी कार्य किए जा सकेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations