पति- पत्नी बन मीडिया के सामने आएंगे रणबीर- आलिया
त्वरित ख़बरें -

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों आज 2 से 3 बजे शादी कर सकते हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटोज देखने का इंंतजार कर रहे हैं। आज सुबह दोनों की पहले हल्दी सेरेमनी हुई है। बीते दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी पूरी हुई। इस खास मौके पर कपल का पूरा परिवार और कुछ खास दोस्त ही नजर आएं। शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां रंग जमाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साल की सबसे बड़ी शादी में आमिर खान, अर्जुन कपूर, संजय लीला भंसाली और शाहरूख खान समेत कई लोग शरीक होने वाले हैं। कुछ ही देर में आलिया भट्ट की चूड़ा और हल्दी सेरेमनी शुरू हो जाएगी। शादी की सभी रस्में मुंबई के वास्तु अपार्टमेंट में होने वाली हैं। लाइव हिंदुस्तान की इस रिपोर्ट में आपको साल की सबसे बड़ी शादी से जुड़ी एक-एक अपडेट मिलने वाली है...

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कुछ ही देर में पति -पत्नी बन जाएंगे। ऐसे में फैन्स दोनों बतौर हसबैंड- वाइफ देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद कपल मीडिया के सामने आएगा। फैन्स दोनों को देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं।

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीतू कपूर के साथ कुछ और लोग नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू ने कैप्शन में लिखा है- हमारा डांस स्क्वाड। तस्वीर में नीतू के साथ में करिश्मा कपूर, बबीता सहित कुछ और लोग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीतू इन सभी के साथ में बेटे रणबीर की शादी में डांस करेंगी।

हाल ही में करीना कपूर खान जहां अपने पति सैफ अली खान के साथ रणबीर- आलिया के वेडिंग वेन्यू में पहुंची तो वहीं अब करिश्मा कपूर भी रणधीर कपूर के साथ पहुंची हैं। वहीं रणधीर- करिश्मा के साथ में बबीता भी नजर आईं। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद रणबीर- आलिया शादी के बाद मीडिया के सामने आएंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations