प्रयागराज में पथराव से हालात इतने बिगड़े कि एडीजी ने उठाई बंदूक, सहारनपुर-मुरादाबाद-देवबंद में उग्र प्रदर्शन
त्वरित ख़बरे\

कानपुर में तीन जून को हुए दंगे के बाद आज शुक्रवार को जुमे की पहली नमाज हो रही है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। हालांकि, इसके बाद भी यूपी के तीन शहरों से नमाज के बाद उग्र प्रदर्शन की खबरें हैं। प्रयागराज में नमाज के बाद भीड़ ने प्रोटेस्ट किया और जमकर पत्थरबाजी की गई। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि एडीजी को बंदूक उठानी पड़ी। सड़कों पर धुंआ भी उठ रहा है।


सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे। दहशत में आस-पास की दुकानों के शटर गिर गए। इसके बाद यहां पथराव किया गया है।

प्रयागराज के अटाला में नमाज के बाद भारी संख्या में लोगों ने नारेबाजी की और उग्र प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां पुलिस पर पथराव भी किया गया है।

प्रयागराज के अटाला में नमाज के बाद भारी संख्या में लोगों ने नारेबाजी की और उग्र प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां पुलिस पर पथराव भी किया गया है।

लाइव अपडेट्स

  • देवबंद में मुस्लिम बाजार और दुकानें बंद रहींl मस्जिद रशीदिया पर जुमा की नमाज के बाद अचानक कुछ मदरसा छात्रों ने नारेबाजी की और उनके हाथ में बैनर पोस्टर भी थे। मामला बढ़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिससे भगदड़ मच गई पुलिस ने मदरसा छात्रों के जमावड़े को लाठियां फटकार कर वहां से भाग दिया।
  • भाजपा नेता नूपुर शर्मा की जबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ के इनाम की घोषणा करने वाले सतपाल तंवर के खिलाफ कानपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • भीम सेना प्रमुख सतपाल ने यह आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वादी के अधिवक्ता विजय बक्शी ने बताया कि कोर्ट ने मामला अपने यहां दर्ज कर लिया है और अगली सुनवाई 24 जून को होगी और उसी दिन वादी के बयान दर्ज होंगे।
  • प्रयागराज में घरों से पुलिस पर पथराव किया गया है। पुलिस भी जवाब में फेंके जा रहे पत्थरों को उठाकर फेंक रही है।
  • सहारनपुर में भीड़ इतनी उग्र हो गई थी कि पुलिस को लाठीचार्ज भी सजा पड़ा। जवाब में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी भी की। हालांकि, अब सब कंट्रोल में है।
  • एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि सहारनपुर में भीड़ ज्यादा हो गई थी, लेकिन अब हालात काबू में कर लिए गए हैं।
  • बिजनौर में सोशल मीडिया के जरिये सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
  • गोरखपुर में जुमे की नमाज को लेकर एडीजी जोन अखिल कुमार खुद सड़क पर उतरे।
  • लखनऊ की टीले वाली मस्जिद पर भारी पुलिस बल तैनात है। ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस लॉ एंड ऑर्डर पीयूष समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, 4 सेंट्रल समेत छह कंपनियां पीएसी की तैनात हैं। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि जुम्मे की नमाज को लेकर राजधानी लखनऊ को 9 जोन 36 सेक्टर में बांटा गया है।
  • कानपुर में बेकनगंज के तीन किमी के दायरे में 9 कंपनी PAC में 800 जवान, 3 कंपनी RAF में 375 जवान, 7 कंपनी क्विक रिस्पॉन्स टीम में 75 जवान और पुलिस के 3 हजार जवानों के तैनात होने से शांति है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए 100 से ज्यादा लोगों की टीम लगाई गई है।
  • प्रयागराज में नमाज के बाद सड़कों पर उतरी नमाजियों की भीड़, उग्र प्रदर्शन।
  • मुरादाबाद में नमाज के बाद नूपुर शर्मा का सिर कलम करने का पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर उतरे।
  • सहारनपुर में जामा मस्जिद से नमाजी भीड़ के साथ घंटाघर पहुंचे और डीआईजी डॉक्टर प्रीतिंदर की मौजूदगी में काफी हंगामा किया।
  • बाराबंकी में पीरबटावन, निबलेट तिराहा, स्टेशन रोड, घोसियाना और नबीगंज समेत तमाम इलाकों में मुस्लिम दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखा।
  • शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।
  • उन्नाव में धवन रोड, केसरगंज, छिपियाना और छोटे चौराहे पर मुस्लिम की दुकानें बंद रहीं। लगभग 500 दुकानें बंद रहीं।
  • मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद है। बता दें उन्नाव में 8 जून को बाजार बंदी के लिए पोस्टर लगाए गए थे। जिसको पुलिस ने हटवा दिया था।
  • पीलीभीत में न्यूरिया कस्बे की 1000 दुकानें बंद रहीं।
  • यह क्षेत्र सदर और अमरिया तहसील में आता है। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगरानी कर रही है।
  • वाराणसी में एडिशनल सीपी (क्राइम/हेडक्वार्टर) और फोर्स को लेकर पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश बजरडीहा इलाके में पैदल गश्त कर रहे हैं।
  • सहारनपुर की जामा मस्जिद में नमाज के बाद निकले नमाजियों ने अचानक से अल्लाह हू अकबर के नारे लगाना शुरू कर दिया।
  • जुमे की नमाज के बीच कानपुर पहुंचे मुस्लिम लीग सांसद को पुलिस ने लौटाया। कानपुर में 3:30 बजे एक्सप्रेस रोड मस्जिद पर आखिरी नमाज होगी।

सहारनपुर में मस्जिद के बाहर निकलते ही नमाजियों ने जब नारेबाजी शुरू की, तो आस-पास की दुकानों के शटर गिरने लगे। पुलिस ने वीडियोग्राफी की है।

सहारनपुर में मस्जिद के बाहर निकलते ही नमाजियों ने जब नारेबाजी शुरू की, तो आस-पास की दुकानों के शटर गिरने लगे। पुलिस ने वीडियोग्राफी की है।

कानपुर के संवेदनशील इलाकों में ऊंची इमारतों की छतों से निगरानी की जा रही है। साथ ही सादे कपड़ों में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई।

कानपुर के संवेदनशील इलाकों में ऊंची इमारतों की छतों से निगरानी की जा रही है। साथ ही सादे कपड़ों में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई।

कानपुर के संवेदनशील इलाके परेड के पास यतीमखाने में सन्नाटा पसरा है। यहां धीरे-धीरे नमाजी पहुंच रहे हैं।

कानपुर के संवेदनशील इलाके परेड के पास यतीमखाने में सन्नाटा पसरा है। यहां धीरे-धीरे नमाजी पहुंच रहे हैं।

ड्रोन कैमरे से कानपुर शहर के संवेदनशील इलाके परेड चौराहे के पास नजर रखी जा रही है।

तस्वीरों में देखें यूपी के 10 शहरों का हाल


सहारनपुर में मस्जिद के बाहर नमाजियों की भीड़ बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतर आए हैं।

नूपुर शर्मा को फांसी देने के नारे और उनका सिर कलम करने के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया।

नूपुर शर्मा को फांसी देने के नारे और उनका सिर कलम करने के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया।


मुरादाबाद में मुगलपुरा थाने के सामने नमाजियों भीड़ जमा हो गई। पुलिस के साथ झड़प भी हुई है।

मुरादाबाद में संवेदनशील इलाकों में नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुरादाबाद में संवेदनशील इलाकों में नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आजमगढ़ जिले में धारा 144 लागू है। जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग करते पुलिस के जवान।

आजमगढ़ जिले में धारा 144 लागू है। जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग करते पुलिस के जवान।

मथुरा में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। मस्जिदों के आस-पास पुलिस कर गश्त कर रही है। जनपद में धारा 144 लागू है।

मथुरा में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। मस्जिदों के आस-पास पुलिस कर गश्त कर रही है। जनपद में धारा 144 लागू है।


आगरा में जुमे की नमाज से पहले घोड़े पर सवार होकर गश्त करते पुलिसकर्मी।


उन्नाव में धवन रोड पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त की।


वाराणसी में मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस निगरानी कर रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations