प्रवेश की प्रक्रिया शुरू:बीएड के लिए 15 जून तक आवेदन, परीक्षा 10 जुलाई को
त्वरित खबरे

भिलाई 10  मई  2022 

पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय से संचालित बीएड में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इनकी प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को होगी। इससे पहले 5 जुलाई को इसके प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इसे छात्र मुक्त विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके मॉडल आंसर 18 जुलाई को अपलोड किए जाएंगे।

22 जुलाई को इसके नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके लिए डीएलएड पाठ्यक्रम पास उम्मीदवार पात्र होंगे। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि डीएलएड के लिए प्रवेश परीक्षा नही ली जाएगी। प्रावीण्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इसे लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि कोरोना के मामले बढ़ते हैं, तो पुन: आदेश में संशोधन किया जाएगा। वर्तमान स्थिति के अनुरूप आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations