प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। कपल अब अपनी बच्ची के स्वागत के लिए अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को रिनोवेट करवाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने घर को बेबी फ्रेंडली बनाना चाहते थे। कपल ने यह घर 2019 में खरीदा था।
150 करोड़ का खरीदा है घर
निक-प्रियंका ने लॉस एंजेलिस का यह लैविश घर बच्चे की प्लानिंग के अनुसार खरीदा था। उन्हें अपने आने वाले बच्चे के लिए घर में ग्रीनरी और आउटडोर स्पेस भी चाहिए था। अपने घर के इंटीरियर और एक्सटीरियर के रिनोवेशन में प्रियंका-निक ने कई महीनो लगाए हैं। कपल ने इस घर के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी 150 करोड़ रुपए खर्च किए थे। निक-प्रियंका का यह घर सैन फर्नान्डो वैली के एनसीनो का सबसे मंहगा घर है। कपल ने इस साल दिवाली भी इसी घर में सेलिब्रेट की थी।
12 हफ्ते पहले मां बनी हैं प्रियंका
'प्रियंका के बच्चे का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया है। कपल का बच्चा लास वेगास के बाहरी इलाके सदर्न कैलिफोर्नियां के एक हॉस्पिटल में हुआ है। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बच्चा कुछ कमजोर है। निक-प्रियंका ने यह फैसला किया है कि जब तक बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाता, तब तक वह अस्पताल में ही रहेगा।'
प्रियंका ने पोस्ट शेयर दी थी जानकारी
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'यह बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम अपने परिवार के लिए आपसे सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं इस खास समय में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।'

Facebook Conversations