परिधि शर्मा सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी घोषित
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

पाटन विधानसभा।देवनागरी कॉलोनी अमलेेश्वर पाटन निवासी परिधि शर्मा को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,बनारस में विगत गणतंत्र दिवस के अवसर पर B.H.U. के कुलपति श्री प्रो. सुधीर कुमार जैन  के करकमलों से तीसरा स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। परिधि को सत्र 2022-23 में अध्ययन के क्षेत्र में विगत दीक्षांत समारोह में दो स्वर्ण पदक प्राप्त हुए थे। इन्होंने अध्ययन के साथ-साथ काशी हिंदू विश्वविद्यालय,बनारस का भाषण, वाद-विवाद में  प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार प्राप्त किए। दोनों ही क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए परिधि को वर्ष 2022-23 में विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप सम्मानित करते हुए 'पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक' प्रदान किया गया। परिधि शर्मा की इस उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations