प्रधानमंत्री का सपना की भारत 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बने-संतोष पाण्डे
त्वरित खबरें - खुमेन्द्र कुमार निषाद

राजनांदगांव। केन्द्र सरकार की योजना को छत्तीसगढ़ में जन जन तक पहुचाने 180 मोबाईल वेन के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गयी। जो गंाव गांव में योजनाओं का प्रचार कर विगत तीन दिनों से शहर में प्रचार कर रही है, वार्डो में शिविर के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर नागरिकों को लाभ दिया जा रहा है। उक्त उदगार कमला कालेज मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में सांसद श्री संतोष पाण्डे ने दिये। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सपना कि हमारा देश 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत राष्ट्र बने। उनका सपना तभी पूरा होगा जब शासन की योजना का लाभ प्रत्येक नागरिकों को मिले। उन्होंने कहा कि लगभग 10 वर्षो से केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। लोग योजना का लाभ लेकर प्रशन्न होकर अपके सामने अपना अनुभव भी साझा कर रहे है। जिन्हें लाभ नहीं मिला है उन्हें लाभ देने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गयी है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि शिविर में उपस्थित होकर सभी योजनाओं का लाभ ले और लोगों को भी लाभ लेने प्रेरित करे।

कमला कालेज मैदान में आयोजित विकसित भातर संकल्प यात्रा शिविर का शुभारंभ आज प्रातः राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डे ने फिता काट कर छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर किया। शुभारंभ पश्चात सांसद श्री पाण्डे सभी स्टालो का अवलोकन कर हितग्राहियो से रूबरू हो केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने अपील की तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का समान देकर बच्चों का अन्नप्राशन किया एवं स्वास्थ्य बालक व बालिका को पुरूस्कृत किया तथा अतिथियों ने योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इसके पूर्व विकसित भारत 2047 के लिये संकल्प दिलाये।

शिविर मेें राजगामी संपदा के पूर्व अध्यक्ष  रमेश पटेल, जिला सहकारी केन्द्री बैक के पूर्व अध्यक्ष  सचिन बघेल, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष  अशोक चौधरी,सांसद प्रतिनिधि  देवशरण सेन,नेता प्रतिपक्ष  किशुन यदु सहित पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा,टोपेन्द्र सिंह  पारस वर्मा, वियज राय, शरद सिन्हा, कमलेश बंधे,ऋषि शास्त्री, गगन आईच, श्रीमती खेमीन यादव, श्रीमती टुमेश्वरी उके, श्रीमती मधु बैद विशेष रूप से उपस्थित थे। सांसद सहित अतिथियों का निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता, उपायुक्त  मोबिन अली व अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। सांसद  पाण्डे ने उपस्थितजनों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, भारत की एकता को सृदृण करने तथा देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने का संकल्प दिलाया।

शिविर में सचिन बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शिविर की कल्पना पहले कभी नही हुई और न ही ऐसा विशाल शिविर देखने को मिला, जहॉ केन्द्र सरकार की योजना का जन जन को लाभ मिल रहा है और लोग योजना का लाभ लेकर अपना अनुभव साझा कर रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी जी हमारे ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने स्वच्छता का अलख जगाया, घर घर शौचालय बनवाये, कच्चे मकान वालों को पक्का मकान, बेघर लोगों को स्वयं का मकान दिलाया। उन्होंने लोगों को सीधा लाभ देकर जनजागरूकता लाये। अशोक चौधनी ने कहा कि 2047 का लक्ष्य लेकर विकसित राष्ट्र बनाने केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी शिविर में दी जा रही है, जिसका आप लोगों को लाभ लेना है और विकसित राष्ट्र का सपना सकार करना है। शिविर में वार्डवासियों ने विभिन्न योजनाओं के लिये किया आवेदन

शिविर में विभिन्न वार्डो के लगभग 15 सौ लोग शिविर में उपस्थित हुये और योजनओं का लाभ लेने पंजीयन कराया। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लिये 80 लोगों ने पंजीयन कराया, आयुष्मान कार्ड के लिये 1055 ने, आधार के लिये 38 ने, उज्जवला योजना के लिये 88 ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये 122 ने, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिये 54 लोगों ने पंजीयन कराया तथा सैकडों लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन लिये। शिविर में लगभग 500 से अधिक लोगांे ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवा प्राप्त किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations