प्रधानमंत्री आवास की राशि का भुगतान देरे से होने के लिये केन्द्र सरकार जिम्मेदार मरे हुये पर राजनीति करना छोडे नेता प्रतिपक्ष-भागचंद साहू
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- प्रधानमंत्री आवास निर्माण के ठेकेदार की हुई गत दिनों मृत्यु मे की जा रही राजनीति के संबंध में पुनर्वास तथा नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य  भागचंद साहू ने पलटवार करते हुये कहा कि प्रधामंत्री आवास की राशि का हितग्राहियों को देर से भुगतान होने के लिये केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने  कहा कि नेता प्रतिपक्ष पहले वस्तु स्थिति से अवगत होवे फिर अनरगल बयान बाजी करे तथा लोंगो को भ्रमित एवं गुमराह न करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की इतनी ही फीकर है तो वे अपने नेता व विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद  संतोष पाण्डे से कहकर केन्द्र से प्रधानमंत्री आवास का समय पर पैसा मगवावे।

प्रभारी सदस्तय  साहू ने कहा कि मृृतक महादेव यादव नाम से आवास स्वीकृत नहीं है बल्कि उनकी पत्नी श्रीमती ललिता बाई यादव के नाम से स्वीकृत है तथा उनकी सास श्रीमती जंत्री बाई यादव के नाम से एक आवास स्वीकृत है, आवास निर्माण की प्रगति के आधार परउन्हें  दो किश्तों का भगुुतान किया जा चुका है। इस प्रकार दोनों हितग्राहियों को 1 लाख 85 हजार का भुगतान किया जा चुका है, भुगतान निर्माण की प्रगति के आधार पर किया जाता है। साथ ही श्री महादेव यादव द्वारा अन्य हितग्राहियों के स्वीकृत आवासो का भी ठेकेदारी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु केन्द्रांश से राशि प्राप्त होने पर राज्य द्वारा शेष राशि मिलाकर हितग्राहियों को उनकी किश्त का भुगतान किया जाता है। किन्तु केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार से भेदभाव कर प्रधानंत्री आवास योजना का पैसा नहीं भेज रही है। जिसके कारण हितग्राहियों को उनके आवास की किश्तो का भुगतान करने में दिक्कते आ रही है। इसी प्रकार मनरेगा जैसी अन्य योजनाएं जिसकी राशि केन्द्र से प्राप्त होती है उसका भी पैसा केन्द्र सरकार नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केन्द्र के बजट में छत्तीसगढ राज्य को कुछ न देते हुये प्रधानमंत्री आवास के तहत भी आबंटित किये जाने वाली राशि में कटौति कर दी है। उन्होंने के कहा कि केन्द्र सरकार कांग्रेस भाजपा न करते हुये इस प्रकार की भेदभाव की राजनीति से उपर उठकर देश एवं राज्य के विकास में कार्य करे।

प्रभारी सदस्य साहू के बताया कि छत्तीसगढ सरकार गरीबो की सरकार है, वे गरीबो व मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊचा उठाने में अर्थक प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अभी तक जिन योजनाओ को चालू किया है उसे मुर्त रूप देकर पूरा किया है, चाहे नगरीय क्षेत्र के लिये मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मेडिकल मोबाईल यूनिट हो या धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स हो, या गोपालन हो, मितान योजना हो, बिजली बिल हाफ हो, यूपा योजना हो इस प्रकार सरकार अपनी हर योजना को बेखुबी निभा रही है। जिसका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations