त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
रायपुर : लोक शिक्षण संचालनालय ने बुधवार को शालेय खेलों में सीबीएसई विद्यार्थियों को नहीं शामिल करने का फैसला बदल दिया। नए आदेश के अनुसार, इस वर्ष शालेय खेलों में सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों को खेलने का मौका दिया जाएगा। आयोजन भी सीबीएसई स्कूलों में किया जा सकेगा।लोक शिक्षण संचालनालय ने छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के विरोध के बाद और सीबीएसई विद्यार्थियों के हित को देखते हुए| अपना फैसला बदला है। इस फैसले के बाद सीबीएसई स्कूल के हजारों बच्चों को ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा।छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने लोक शिक्षण संस्थान को पत्र लिखकर बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीआईएफ) ने इस वर्ष सीबीएसई को एक अलग इकाई के रूप में मान्यता दे दी है, लेकिन अब तक सीबीएसई ने खेलों को लेकर कोई सेटअप तैयार नहीं किया है। इसलिए जब तक सीबीएसई का सेटअप तैयार नहीं हो जाता, तब तक शालेय खेलों में सीबीएसई विद्यार्थियों को शामिल होने का मौका मिलना चाहिए। इसीलिए लोक शिक्षण संचालनालय ने एक वर्ष के लिए सीबीएसई स्कूलों को दोबारा शालेय खेलों में शामिल किया है।

Facebook Conversations