प्रदेश सरकार और IAS अफसर नियाज खान एक बार फिर आमने-सामने,
त्वरित ख़बरें - नियाज खान वही अफसर हैं, जिन्होंने गुना अपर कलेक्टर रहते हुए देश का सबसे बड़ा ODF घोटाला खोला था,

प्रदेश सरकार और IAS अफसर नियाज खान एक बार फिर आमने-सामने हैं। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान देकर नियाज खान फिर सुर्खियों में हैं। इसके बाद सरकार ने उन्हें नोटिस दे दिया है। खान इससे पहले भी अपने काम और अंदाज के कारण चर्चा में रह चुके हैं। नियाज खान वही अफसर हैं, जिन्होंने गुना अपर कलेक्टर रहते हुए देश का सबसे बड़ा ODF घोटाला खोला था। इसके एक महीने में ही उन्हें हटा दिया गया था।

नियाज ने ही गुना में एडीएम रहते हुए थम्सअप मिसब्रांड मामले में एक्टर सलमान खान, अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के हीरो महेश बाबू को नोटिस थमाया था। इसके बाद सलमान खान को सफाई देनी पड़ी थी। नियाज के 20 साल की नौकरी में 19 ट्रांसफर हो चुके हैं। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations