प्रदेश में भाजपा सरकार लाने भेड़ीकला के बुथ में चर्चा....डॉ रमन सिंह जी को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने लिया संकल्प.....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगाँव- पार्टी के विस्तारक परदेशी पटेल आज राजनांदगाँव समीपस्थ ग्राम भेड़ीकला पहुंचकर भूपेश सरकार के पाँच साल के कार्यकाल को अराजकता , भ्रष्टाचार, महिला विरोधी और घोटाले से भरी उपलब्धि बताते हुए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया ।

ग्राम के सरपंच कृष्णा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर है । भूपेश सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हैं, इस सरकार ने महिलाओ व युवाओं को धोखा दिया है, इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार लाने भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता संकल्पित है । इस दौरान उपसरपंच अजीत देवांगन, भाजपा नेता संतोष निर्मलकर बुथ कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित ग्रामवासी मौजूद रहें ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations