दुर्ग / पोषण पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम में आज दिनांक 31.3.2023 को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग में बच्चो के लिए स्वर्ण प्राशन का आयोजन किया गया। जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से सीडीपीओ रचिता नायडू , भावना निकल्स सुपरवाइजर कसारीडीह सेक्टर ,श्रीमती श्वेता उत्तम सिंह सुपरवाइजर एवं बीजेपी बोरसी कसारीडीह मण्डल अध्यक्ष डॉ सुनील साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही । चिकित्सालय प्रभारी डॉ जया साहू द्वारा स्वर्ण प्राशन के लाभों की जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि आज पुष्यनक्षत्र है इसलिए आज स्वर्णप्राशन का अधिक लाभ मिलता है। स्वर्णप्राशन से इम्यूनिटी बढ़ती है और बच्चो का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास अच्छा होता है। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थ डॉ सुमन साहू , डॉ लक्ष्मी मारकंडे और डॉ शैलेंद्र ठाकुर द्वारा बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया । स्वर्ण प्राशन में कुल 121 बच्चे लाभान्वित हुए। जिसमे सामान्य 61, मध्यम 54 और 06 गंभीर कुपोषित बच्चे थे।

Facebook Conversations