रिपोर्टिंग / तिस्ता सिंह: जहां दुर्ग के कई इलाकों में एक तरफ बरसात के मौसम में डेंगू से बचने के लिए छिड़काव किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पंचशील नगर वार्ड नंबर 01 दुर्ग का हाल देखें यहां हर सुबह आसपास का कचरा इकट्ठा कर निगम के कर्मचारी कचरा को लाकर इकट्ठा करते हैं यहां सिर्फ पंचशील नगर का कचरा इकट्ठा कर ही नहीं फेंका जाता यहां आसपास के सभी इलाकों से नगर निगम के एक नहीं कई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा फेंका जाता है क्योंकि अभी बारिश का मौसम है इन कचरो में पानी का जमाव हो चुका है जिससे आसपास के लोगों में ज्यादा से ज्यादा बीमारी फैलने का खतरा है साथ ही जानवरों को भी इससे खासा नुकसान हो रहा है यहां किए गए गंदगी को जानवर खाते हैं जिनमें अधिकतर कचरा झील्ली वगैरह होता है झील्लियों के नुकसान को देखते हुए सरकार ने पहले ही उससे सामान्य उपयोग में ना लाने का आदेश देते हुए बैन कर रखा है फिर भी तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कितना कचरा फैला हुआ है जिसमें पानी भी भरा हुआ है और जिसे जानवर खा रहे हैं इतना ही नहीं यह जानवर इसे खाते-खाते आने-जाने के रास्ते पर ला देते हैं जिससे बहुत ज्यादा गंदगी फैलती है और बीमारी का खतरा भी बढ़ता है क्या अब तक पंचशील के पार्षद को इसकी खबर नहीं |

Facebook Conversations