पंचायत सचिवों की मांग पूरी करें सरकार - गीताघासी साहू :
त्वरित खबरे : सचिवों के हड़ताल के 50 दिन बाद भी राज्य सरकार ने साध रखी है चुप्पी- जिला पंचायत अध्यक्ष :

8/5/2023

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष गीताघासी साहू ने पंचायत सचिवों की मांग को जायज ठहराते हुए राज्य सरकार से उनकी मांग को जल्द पूरा करने मांग की है। गीताघासी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव विगत 16 मार्च से अपनी मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

हड़ताल के 50 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा उनकी मांग पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सचिव संघ की मांग पर कोई कदम न उठाना राज्य सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है। गीताघासी साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों का शासकीयकरण करने की बात कही थी परंतु कांग्रेस सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरा होने के बाद भी प्रदेश के पंचायत सचिवों को शासकीयकरण का लाभ नहीं मिला है। राज्य सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में पंचायत सचिव अपने हक के लिए विगत 50 दिनों से हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations