प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है। राम मंदिर का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री समेत 4 प्रस्तावक भी उनके साथ रहे। लोकसभा चुनाव-2024 में अभी तक वाराणसी लोकसभा सीट से अभी तक 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 14 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पीएम मोदी के बाद किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो कोलिशेट्टी शिव कुमार और अवचित शामराव शयाम की है।तेलंगाना के रहने वाले कोलिशेट्टी शिव कुमार को युग तुलसी पार्टी ने पीएम मोदी के खिलाफ टिकट दिया है। कुमार के पास करोड़ों की जमीन और उनके बैंक खातों में लाखों रुपये जमा है।चुनाव आयोग को दिए हल्फनामे में कोलिशेट्टी शिव कुमार ने अपनी कुल संपत्ति पांच करोड़ रुपये की जानकारी दी है। उन पर 1.4 करोड़ रुपये का कर्जा भी है। इसके अलावा उनकी कुल आय 22 लाख रुपये है।वहीं पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने एक अन्य प्रत्याशी महाराष्ट्र के वर्धा से आएं हैं। जनसेवा गोंडवाना पार्टी के सदस्य अवचित शामराव शयाम भी करोड़ों के मालिक हैं। उनके पास 54 लाख 21 हजार 269 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं 5 करोड़ 71 लाख रुपये की अचल संपत्तियां हैं। शयाम की कुल संपत्ति 8,32,96,294 है । वहीं उन पर 32 लाख 52 हजार रुपये का कर्ज भी है।
Facebook Conversations