पीएससी की परीक्षा में 14373 उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया था
त्वरित ख़बरें - पीएससी एग्जाम में 3317 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित:

पीएससी की परीक्षा में ट्विनसिटी से शामिल होने के लिए 14373 उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा दो पालियों में हुई। इसके लिए दुर्ग जिले में 43 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में 11274 परीक्षार्थी शामिल हुए तो दूसरी पाली में 11056। इस तरह क्रमश: दोनों पालियों में 3099 और 3317 परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे। पहली पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई तो दूसरी पाली में उम्मीदवारों के चयनित विषय से सवाल पूछे गए। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन किया गया।

किसी भी केंद्र में किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। परीक्षा में पूछे गए सवालों में अधिकांश सवाल छत्तीसगढ़ के भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत से पूछे गए थे। इसकी वजह से उम्मीदवारों को सवाल न अधिक कठिन लगे और न ही अधिक सरल। फिर भी उन्हें इसके अधिक अंक जाने की उम्मीद है।

ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों के परीक्षार्थी पहुंचे
आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थी भी पहुंचे। इसके अलावा अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। वे सुबह से ही बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों में जुटे। उन्हें केंद्रों तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। बनाए गए केंद्रों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं होने से उन्हें खोजने में दिक्कतें उठानी पड़ी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिले में करीब 43 केंद्रों में शासन के निर्देश पर परीक्षा आयोजित हुई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations