फुंडा की सीमा यादव ने टायलेट क्लीनर बेचकर कमाये 34 हजार रुपए, अपने बच्चों को पढ़ा रही सैजेस में
त्वरित ख़बरें -- गोबर भी बेचती हैं, आजीविकामूलक अन्य गतिविधियां भी करती हैं

दुर्ग 28 दिसंबर2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की योजनाएं जीवन के हर क्षेत्र में हितग्राहियों को लाभान्वित कर रही हैं। फुंडा निवासी सीमा यादव को लें। गौठान के साथ जुड़कर उन्होंने आजीविकामूलक गतिविधि आरंभ की। उन्होंने गोबर बेचना आरंभ किया। इसके बाद जिला पंचायत के अधिकारियों ने उन्हें कहा कि इसके साथ ही अन्य आजीविकामूलक गतिविधि करें ताकि आय और बढ़ सके। इसके बाद उन्होंने टायलेट क्लीनर, फिनाइल आदि बेचना आरंभ किया। इससे उन्हें इस साल 34 हजार रुपए की आय हुई है। सीमा बताती हैं कि अच्छा लगता है जब पति का हाथ बंटाती हूँ। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी सीमा आश्वस्त हैं। उनकी बिटिया खुशी स्वामी आत्मानंद स्कूल बोरी में पढ़ती है। सीमा बताती हैं कि यहां बढ़िया पढ़ाई हो रही है। बिटिया जब अंग्रेजी में कुछ शब्द कहती है तो अच्छा लगता है। अभी के समय के लिए अंग्रेजी बहुत जरूरी है। ग्रामीण विकास की सुंदर योजनाओं से सीमा का संसार और उज्ज्वल हो गया है और उनकी मुस्कान रेखा और भी चौड़ी हो गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations