फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव के रहने वाले एक युवक ने 8 जनवरी को अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का गांव के ही एक लड़के से प्रेम-प्रसंग था। जिसका आरोपी विरोध करता था। उसका कहना था कि लड़का दूसरी जाति का है। आरोपी पिछले 6 महीने से क्राइम पेट्रोल देख रहा था। जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची। फिर युवती का गला धारदार हथियार से रेतकर उसे मार डाला और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरूवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
त्वरित ख़बरें - बहन दूसरी जाति के लड़के से फोन पर करती थी बात, भाई ने क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश

Facebook Conversations