फॉर्च्यूनर की बोनट पर केक काटा, म्यूजिक बजाया, आतिशबाजी की, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
त्वरित खबरें - दामिनी साहू रिपोर्टिंग

घटना 13 अक्टूबर की करीब 12.30 बजे की है। सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (CG-12 AQ 3600) में सवार युवक - शुभम यादव, नीरज नेपाली, सत्यम यादव, जितेश यादव और रवि यादव वैशाली नगर क्षेत्र के कैम्प-1 पहुंचे।

यहां इन्होंने सड़क के बीचो-बीच गाड़ी खड़ी कर दी, जिससे रोड ब्लॉक हो गया। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक सिस्टम ऑन किया और तेज आवाज में गाने बजाते हुए केक काटना शुरू किया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि केक पर 'बॉस' लिखा हुआ था और सभी युवक खुलेआम सड़क पर मस्ती कर रहे थे। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस के मुताबिक, शुभम यादव का बर्थडे था। चारों निगरानी बदमाश है। कार किसकी है ये पता लगाया जा रहा है।

वीडियो के वायरल होते ही दुर्ग पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। थाना वैशाली नगर में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों पर धारा 126(2), 190 और 3(5) भा.द.वि. के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत दबिश देकर चार मुख्य आरोपियों शुभम यादव (32 वर्ष), सोहन मेश्राम (35 वर्ष), रवि प्रसाद (26 वर्ष), नीरज कुमार सिंह (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी और पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि सभी आरोपी पहले से निगरानी बदमाश हैं और इनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने इनके खिलाफ BNS की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस पूरे मामले को लेकर दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस तरह से सार्वजनिक जगहों पर कानून व्यवस्था भंग करने, सड़क जाम करने और दबंगई दिखाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह नियम तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

...................................

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

रायपुर में लड़कों ने नेशनल-हाईवे पर मचाया हुड़दंग...VIDEO:बीच सड़क केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया, फिर पटाखे हाथ में लेकर दौड़ा युवक

रायपुर के खरोरा में लड़कों ने नेशनल हाईवे पर जमकर हुड़दंग किया। फिर बीच सड़क केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। इस दौरान एक लड़का पटाखे को हाथ में लेकर स्टंट करते दिखाई दिया। इस पूरी मस्ती का वीडियो युवकों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है, जो अब वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

YOUR REACTION?

Facebook Conversations