पहली बार ऐसा:हेल्थ विभाग में 502 नियमित पदों पर होगी भर्तियां
त्वरित ख़बरें - संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी हुई गठित

विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त नियमित पदों पर भर्ती

स्वास्थ्य विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त नियमित पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को स्वीकृति मिल गई। दुर्ग संभाग में फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ड्रेसर ग्रेड-1 व ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष व महिला, लैब असिस्टेंट, डार्क रूम असिस्टेंट व चतुर्थ श्रेणी को मिलाकर कुल 502 पदों पर भर्ती होगी। पहली बार हेल्थ विभाग में भर्ती संबंधित कमेटी संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई। बुधवार को रायपुर में हुई बैठक में रिक्तियों पर भर्ती को लेकर निर्देश जारी हुए।

कोरोना ड्यूटी वालों को 10 बोनस अंक
संभागवार हो रही इस रेगुलर भर्ती में कोरोना ड्यूटी करने वालों को 10 बोनस अंक मिलेंगे। आवेदन के साथ ही उन्हें इसका प्रमाण देना होगा। इस 10 अंक संबंधित के समस्त शैक्षिक व अनुभव के अंकों से अतिरिक्त होगा।

संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में होगी भर्ती
हेल्थ विभाग में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कुल 2867 पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती संभागवार संबंधित संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति करेगी। दुर्ग सहित अन्य संभाग में भी रिक्त पदों में भर्तियां होंगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations