दुर्ग/ 24 अप्रैल/ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई कायराना आतंकी घटना के विरोध में आज को नगर पालिक निगम प्रार्थना परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा सहित एमआईसी सदस्य,पार्षदगण के अलावा अधिकारी/कर्मचारियो ने दो मिनट का मौन रखकर हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का आयोजन निगम प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया।
सभा में मौजूद रहीं महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने इस घटना को मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, यह घटना हिंदू समाज के दिलों को गहरे तक आहत करने वाली है।
आतंकवादियों ने यह कार्य बेहद कायरता और क्रूरता से किया है। यह हमारे देश के लिए सबसे दुखद क्षणों में से एक है।
श्रीमती अलका बाघमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, मैं इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिवारों को संबल प्रदान करें।

Facebook Conversations