फिर पोस्टपोन हुई आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
त्वारित खबरे

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट फिर एक बार आगे बढ़ा दी है। आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को पहले 6 जनवरी 2022 में रिलीज किया जाने वाला था, हालांकि अब इसे फरवरी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को आगे बढ़ाए जाने का कारण एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर हो सकती है जो 7 जनवर को रिलीज होने वाली है।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर और नई रिलीज डेट शेयर की है। शेयर किए गए पोस्टर में लिखा है, हमें ये जानकारी देते हुए खुशी मिल रही है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को नई रिलीज डेट मिल गई है। संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गढ़ा के प्रोडक्शन में बनी, पेन स्टूडियो की फिल्म। अब ये फिल्म 18 फरवरी 2022 में रिलीज होगी।

राजामौली ने कहा भंसाली को शुक्रिया

गंगूबाई काठियावाड़ी पहले 6 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, जो 2022 की पहली सबसे बड़ी ओपनिंग हो सकती थीं। इसके अगले दिन एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर, 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। अगर फिल्म की रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ाई जाती, तो दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश हो जाता। अब रिलीज डेट आगे बढ़ने पर आरआरआर के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने लिखा है, मिस्टर जयंतीलाल गढ़ा और संजय लीला भंसाली के फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के फैसले की हम सराहना करते हैं। हमारी शुभकामनाएं गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ हैं।

लाल सिंह चड्ढा से होगा गंगूबाई काठियावाड़ी का सामना

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों में महज 4 दिनों का अंतर है, ऐसे में फिल्मों की कमाई पर सीधा असर पड़ सकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations