फिल्म बंटी बबली की तरह जबलपुर में युवक-युवती ने शादी समारोह में सबकी आंखों के सामने ट्रॉली बैग में रखे करीब 3 लाख कीमती सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। वहीं, जब परिजनों को इसकी भनक लगी, तो हड़कंप मच गया।
विजयनगर थाना क्षेत्र में अग्रसेन मंडपम शादी में शहपुरा निवासी रानू बरमैया पत्नी के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि रात में जयमाला होने से पहले उन्होंने करीब तीन लाख की ज्वेलरी उतारकर ट्रॉली बैग में रख दी थी। इसके बाद आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनकर कार्यक्रम में चले गए। घटना के पूर्व दोपहर में एक युवक और युवती हॉल को शादी के लिए बुक कराने की बात कहकर हॉल देखने के बाद दही-बड़े खाते हुए रानू के कमरे में पहुंचे। यहां उन्होंने कमरे को देखने के साथ ही रेकी कर ली। शाम को जयमाला के दौरान आरोपी ट्रॉली बैग लेकर भाग गए।
सीएसपी तुषार सिंह के मुताबिक शादी समारोह के हॉल में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। जिसमें एक युवक और एक युवती ट्रॉली बैग लेकर सीढ़ी से उतर रहे हैं। शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Facebook Conversations