नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. लगातार दो दिन कीमतों में बढ़ोत्तरी करने के बाद आज राहत दी और दाम स्थिर रहे.
सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले लगातार दो दिन पेट्रोल-डीजल कीमतों में 80 पैसे से ज्यादा का इजाफा किया था. इन दो दिनों में अधिकतर शहरों में पेट्रोल 1.60 रुपये महंगा हो चुका है. दरअसल, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बोझ को कम करने के लिए कंपनियों ने तेल की खुदरा कीमतों में इजाफा करना शुरू किया है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 97.01 रुपये और डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 111.67 रुपये और डीजल 95.85 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.91 रुपये और डीजल 92.95 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.34 रुपये और डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए रेट जारी
– नोएडा में पेट्रोल 101.64 रुपये और डीजल 88.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.87 रुपये और डीजल 88.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– जयपुर में पेट्रोल 108.81 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Facebook Conversations