पैरोल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 30,000 रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

*पैरोल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 30,000 रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी....

▪️ *हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है*

▪️ *आरोपी पूर्व में जेल से रिहा होने के पश्चात लगातार फरार चल रहा है एवं गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा है*

▪️ *पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश सहित सतत खोजबीन एवं पतासाजी की कार्यवाही की जा रही है*

▪️ *आम नागरिकों से आरोपी की सूचना देने की अपील, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा*

संक्षिप्त विवरण :

थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग में दर्ज अपराध क्रमांक 38/2024 धारा 229 (BNS) के अंतर्गत प्रकरण में आरोपी जसपाल सिंह को जिला न्यायालय द्वारा रिहा किया गया था, किन्तु रिहाई के पश्चात आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ एवं लगातार फरार चल रहा है जिसके कारण थाना पद्मनाभपूर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, किन्तु अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा 30,000 रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया है।

▪️ घटना का कारण :

न्यायालय में पेशी से बचने हेतु फरार रहना

▪️ घटनास्थल :

थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1.आरोपी जसपाल ,सिंह पिता जगत सिंह ,उम्र 35 वर्ष ,

 जाति पंजाबी, साकिन एच.आई.जी. 2862/3862 म.प्र. हाउसिंह बोर्ड जामुल जिला दुर्ग

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उक्त फरार आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा उपयुक्त इनाम प्रदान किया जाएगा।

—0000—

YOUR REACTION?

Facebook Conversations