पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर धमकी:दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमले करेंगे
त्वरित खबरे /

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में अब आतंकी संगठन अल कायदा भी कूद गया है। अल कायदा इन द सबकांटिनेंट (AQIS) ने चिट्‌ठी जारी कर भारत को धमकी दी है। चिट्‌ठी में दिल्ली, मुंबई, UP और गुजरात में आत्मघाती हमले की धमकी दी गई है। इस चिट्‌ठी पर 6 जून 2022 की तारीख है। यह चिट्‌ठी सोशल मीडिया में वायरल है।


अलकायदा ने चिट्‌ठी में लिखा है कि अगर हम अपने पैगंबर साहब के अपमान का बदला न ले सके तो हमारी मांएं हमें दोबारा नहीं देख सकें।

अलकायदा ने चिट्‌ठी में लिखा है कि अगर हम अपने पैगंबर साहब के अपमान का बदला न ले सके तो हमारी मांएं हमें दोबारा नहीं देख सकें।

अल कायदा ने कहा- भगवाधारियों का अंत करेंगे
अल कायदा ने लेटर में कहा कि कुछ दिन पहले हिंदुत्व के प्रचारक ने टीबी डिबेट के दौरान इस्लाम धर्म का अपमान किया था। उनके बयानों से दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची। अल कायदा ने आगे कहा कि हम पैगंबर के अपमान का बदला लेंगे। हम अपने और अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधेंगे, ताकि ऐसे लोगों को उड़ाया जा सके। दिल्ली, मुंबई, UP और गुजरात में भगवाधारियों का अंत करेंगे। वह न अपने घर में छुप पाएंगे और न ही सेना उन्हें बचा पाएगी।

पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
एक न्यूज डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका मुस्लिम समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। पिछले दिनों शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वे बिना शर्त अपने बयान वापस लेती हैं। शर्मा पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

मुस्लिम देश जता रहे हैं विरोध
इस मुद्दे पर पहले 57 मुस्लिम देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने विरोध जताया और इसके बाद कुछ अरब देशों ने भारतीय उत्पादों का बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके साथ ही ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, UAE, जॉर्डन, अफगानिस्तान, बहरीन, मालदीव, लीबिया, इंडोनेशिया, तुर्की, मलेशिया और पाकिस्तान ने भी बयान का विरोध किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations