इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक 18 वर्षीय हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्टों में मृतका की पहचान पूजा कुमारी ओड के रूप में की गई है। घटना सोमवार (21 मार्च 2022) की है। सुक्कुर जिले के रोही में पूजा का किडनैप करने का प्रयास किया गया। इसमें नाकाम रहने पर उसे बीच सड़क पर ही गोली मार दी गई। वाहिद बख्श लशारी ने पूजा का अपहरण करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर उसे अपनी जान गँवानी पड़ी।
बता दें कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू लड़कियों को किडनैप कर उनसे जबरन निकाह करना और उनका धर्म परिवर्तन करवाना आम बात है। पाकिस्तान में प्रति वर्ष अल्पसंख्यक महिलाओं खासकर सिंध में हिंदुओं को किडनैप किया जाता है। मजहबी कट्टरपंथियों द्वारा उन्हें जबरन मुस्लिम बनाया जाता है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक काफी समय से जबरन निकाह और धर्मांतरण से पीड़ित हैं। पीपुल्स कमिशन फॉर माइनॉरिटीज राइट्स और सेंटर फॉर सोशल जस्टिस के मुताबिक, 2013 और 2019 के बीच जबरन धर्मांतरण की 156 वारदातें सामने आईं हैं। 2019 में सिंध सरकार ने दूसरी बार जबरन धर्मांतरण और निकाह को प्रतिबंधित करने की कोशिश की, मगरमजहबी कट्टरपंथियों ने इसका विरोध किया।

Facebook Conversations