OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म, ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले जारी हुए सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष के फर्स्ट लुक
त्वरित खबरे

मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक अतरंगी रे का ट्रेलर 24 नवम्बर को रिलीज किया जा रहा है। इस अनाउंसमेंट के साथ ही मेकर्स ने फिल्म में लीड रोल निभाने वाले किरदारों, अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान का लुक भी जारी कर दिया है। साथ ही बताया गया है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों की बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार में रिलीज किया जाएगा।

अतरंगी रे की लीड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज से सभी लीड किरदारों का परिचय करवाया है। सबसे पहले धनुष का लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, मिलिए विष्णु से, हमारा पहला कैरेक्टर। ये किसी भी एक्टर द्वारा प्ले किया जा सकता था, नेशनल अवॉर्ड्स से थलाइवा कहे जाने वाले, ये हर किसी को खुश रखते हैं। जी हां, आपने सही पहचाना, ये धनुष हैं। पोस्टर में धनुष एक आम यंग लड़के की तरह नजर आ रहे हैं।

दूसरा परिचय सारा ने अक्षय कुमार के किरदार को दिखाया है, जिसमें वो कभी राजा की तरह तो कभी ढोल बजाते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, अतरंगी स्टाइल में एंट्री करते हैं हर बार। नेक्स्ट लेवर एनर्जी, अद्भुत प्यार। उनके सामने सब मान लें हार। तो हो जाइए तैयार, टू मीट मिस्टर अक्षय कुमार।

सबसे आखिरी में सारा ने अपने किरदार रिंकू से मुलाकात करवाई है। इसके साथ उन्होंने लिखा, और आखिरकार समय आ चुका है रिंकू से मिलने का। इसे अपना सारा प्यार दीजिए और ये आपको धन्यवाद कहेगी। बिहार से आई है ये छोरी, और ये दिल है ऑफ दिस अतरंगी लव स्टोरी।

आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है। हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज, कलर यैलो प्रोडक्शन्स और केप ऑफ गुड फिल्म ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 24 नवम्बर को रिलीज किया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations