ओपी चौधरी के खिलाफ एफ आई आर मामला : विरोध में भाजपा समर्थको द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर दिया समर्थन
त्वरित खबरें/रिर्पोटिंग निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ मार्केटिंग हेड
* सच्च दिखाना गुनाह है क्या ???*

भिलाई / आज भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई द्वारा

पूर्व I.A.S वर्तमान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व सह प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश ओपी चौधरी जी के खिलाफ में जो मामला दर्ज किया गया है।। इसके खिलाफ में रेल चौक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय तक मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च कर अपना समर्थन ओपी चौधरी जी को दिया गया। विशाल शाही ने पूरी घटनाक्रम को बताया कि कोयला चोरी का शिकायत करना बिल्कुल गलत है?? और इसकी शिकायत ओपी चौधरी पर होना अन्यायपूर्ण है खुलेआम गेवरा दीपका में कोयला चोरी बड़े स्तर पर किया जा रहा था पुलिस को जांच करने से पहले सैटेलाइट से तस्वीर और वीडियो मंगाकर परीक्षण करना चाहिए था जिससे स्पष्ट हो जाता यह तस्वीर किस खदान का है साथी गेवरा दीपका से लगे हुए गांव के लोगों से बात करना था उनका बयान दर्ज करना था तब तो दूध का दूध और पानी का पानी होता जब कोयला चोरी नहीं हो रहा था तो कलेक्टर एसपी को गेवरा दीपका खदान का दौरा क्यों करना पड़ा क्यों हरदी बाजार के चौकी प्रभारी दीपिका के थाना प्रभारी को हटाया गया सवाल यह भी उठता है और सवाल उठता रहेगा राजनीति से प्रेरित है यह सब मामला । आने वाले समय मैं भी भिलाई जिला युवा मोर्चा ओपी चौधरी जी के समर्थन में सरकार की ईट से ईट बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा

YOUR REACTION?

Facebook Conversations