छत्तीसगढ़ के सुपर स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य संस्थान डीकेएस सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के अंदर वीडियो रिल्स बनाने का मामला सामने आया है ,दरअसल ऑपरेशन थिएटर के अंदर कुछ नर्स रिल्स बना रहे थे। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन में कार्यवाही करते हुए दैनिक वेतन भोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेज कुमारी साहू और तृप्ति दासर को हटा दिया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर में बिना सावधानी के जाने पर संक्रमण का खतरा रहता है, मरीजों की सर्जरी से पहले ऑपरेशन थिएटर को संक्रमण रहित किया जाता है सहायक नर्सिंग अधीक्षक के बार-बार हिदायत देने के बाद भी स्टाफ नर्स नहीं मानती थी।तीनों नर्स बार-बार ऑपरेशन थिएटर में जाकर रिल्स बनती थी ,सहायक नर्सिंग अधीक्षक ने इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक से की बर्न वार्ड के विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई, जिसमें फैसला लिया गया की तीन नसों को सस्पेंड किया गया रायपुर डीकेएस सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के उप अधीक्षक डॉक्टर हेमंत शर्मा ने बताया तीनों दैनिक वेतन भोगी स्टाफ नर्स को अस्पताल से हटा दिया। गया है उन्हें बार-बार हिदायत दी जा रही थी इसके बाद भी रिल्स बनाने से नहीं मान रही थी। बिना सुरक्षा के ऑपरेशन थिएटर में जाने से संक्रमण का खतरा रहता है हालांकि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने नसों का साथ देते हुए फैसले का विरोध किया है उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखकर नर्सो की सेवा बहाल करने का अनुरोध किया है, उन्होंने कहा है कि 5 फरवरी को तीन नर्सो ने नाइट ड्यूटी करने के बाद सुबह मैं फोटो और वीडियो रिल्स बनाई है शिफ्ट चेंज होने के बाद ऑपरेशन थिएटर की साफ सफाई होती है उन्होंने बिना किसी सावधानी के ओटी में रिल्स बनाई, इसके तुरंत बाद साफ सफाई हुई थी।
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग छ.ग.

Facebook Conversations