रायपुर में इस बार अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम 21 दिनों तक चलेगा। इसकी शुरुआत 10 अक्टूबर से भगवान खाटू श्याम पर आधारित नृत्य नाटिका से होगी। जिसका मंचन योगेश अग्रवाल के निर्देशन में किया जाएगा। इसके साथ ही हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर अग्रवाल समाज की ओर से अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। इस बार अग्रसेन जयंती 15 अक्टूबर को है।
जवाहर नगर स्थित अग्रसेन भवन में शुक्रवार को हुई अग्रवाल सभा की बैठक में अग्रसेन जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती का कार्यक्रम 18 मोहलो के साथ शुरू होगा। मनीष अग्रवाल को जयंती प्रभारी के साथ ही आनंद गोयल को शोभा यात्रा प्रभारी की जिमेदारी दी गई है।
बैठक में डॉक्टर प्रकोष्ठ, सीए प्रकोष्ठ और अग्रवाल समाज की डायरेक्टरी प्रकाशन कमेटी का गठन किया गया। डॉक्टर प्रकोष्ठ का प्रभारी डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल और सदस्य डॉ. ऋषि अग्रवाल, डॉ. केदार अग्रवाल, डॉ. सुमन कनोई व डॉ. विवेक अग्रवाल को बनाया गया है। सीए प्रकोष्ठ का प्रभारी सीए रवि अग्रवाल, सदस्य गोपाल अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल व मधुसूदन सांवदिया को बनाया गया व अग्रवाल समाज की स्मारिका कमेटी का प्रभारी कैलाश मुरारका और संपादक विनय बजाज को बनाया गया है।

Facebook Conversations