रिसाली महापौर अपने परिषद के सदस्यों के साथ शंकर पारा स्टेशन मरोदा पहुंची। सुबह विजिट के दौरान महापौर वार्ड में तैनात सफाई दरोगा से स्वास्थ कर्मचारियों की उपस्थिति का ब्योरा मांगा। इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों का नाम अलग लिख अनुपस्थित करने निर्देश दिए।
महापौर शशि सिन्हा वार्ड 20 में सफाई कार्य का निरीक्षण की। उन्होंने कुल 20 सफाई कर्मी की जगह 13 को काम करते पाया। महापौर ने सफाई दरोगा को आवश्यक दिशा निर्देश भी दी। उन्होंने साप्ताहिक बाजार में पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने भी कहा। भ्रमण के दौरान महापौर परिषद के सद्स्य संजू नेताम, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, पार्षद विनय नेताम, राहूल राय आदि उपस्थित थे।
नागरिकों ने रखी समस्या
- राणा फिटनेस के सामने युरिनल निर्माण।
- साप्ताहिक बाजार में बोर खनन।
- पेयजल की किल्लत होने पर टैंकर की व्यवस्था।
- साप्ताहिक बाजार के दूसरे दिन सफाई व्यवस्था हो।

Facebook Conversations