निगम स्व-सहायता समूह से किरण व लक्ष्मी मिशन क्लीन सिटी योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया,दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड समारोह में करेगी शिरकत:
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

दुर्ग -  नगर पालिक निगम की दो स्व-सहायता समूह की महिला 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शिरकत करेंगी।चयनित स्व-सहायता समूह की श्रीमती किरण साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी जांगड़े पिछले कई वर्षों से नगर निगम के जीरो वेस्ट सेंटर सफाई सुपर वाइजर का कार्य है रही हैं।उनकी उपलब्धि  मिशन क्लीन सिटी योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया गया है जिसके तहत इनका चयन भारत सरकार की ओर से किया गया है। इन दोनों स्व- सहायता समूह की ।महिला को गणतंत्र दिवस परेड में विभागीय खर्च पर दिल्ली ले जाया जायेगा। दोनों महिला स्व-सहायता की चयन होने के बाद काफी खुश हैं।उन्हें चयन कर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने आमंत्रित किया है। इनके चयन होने के बाद नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने शुभकामनाएं दी है।निगम स्व-सहायता समूह के दो महिला दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड समारोह में  शिरकत करेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations