भिलाई नगर । 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 08 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे एवं जनसंपर्क अधिकारी पीसी सार्वा ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने निगम प्रशासन को मजबूत स्तंभ करने में अपनी सेवाएं दी है। निगम के विभिन्न उपलब्धियों में इनकी भूमिका रही है। सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में सफाई कामगार रमेश कुमार वर्मा पिता लखन लाल वर्मा अनुरेखक योजना विभाग, ईश्वरी प्रसाद साहू पिता जहजीत राम साहू सहायक ग्रेड 02 मुख्य कार्यालय, कन्हैया लाल चंद्राकर पिता अघनु राम सहायक ग्रेड 02 जोन 03, रफीक शाह पिता मुश्ताक शाह लाइनमेन जोन 01, श्रीमती बिमला पति ईश्वर दास चैकीदार जोन 01, उत्तम भारद्वाज पिता सरयु राम भारद्वाज स्वच्छता पर्यवेक्षक राजस्व विभाग, श्रीमती शकुन्तला बाई पति स्व. अजीपाल मजदूर डाटा सेन्टर, श्रीमती बिलासो ताण्डी पति स्व. निराकार हरपाल सफाई कामगार जोन 01 जो कि साडा कार्यकाल से निगम में सेवा प्रदान कर रहे थे आज उनको प्रतीक चिन्ह देकर भेंट कर बिदाई दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, तुलसी देवांगन, अजय शुक्ला, संजय शर्मा, पुरूषोत्तम साहू, विद्याधर देवांगन, रिता यादव, प्रियंका राव, अशोक कश्यप तथा कर्मचारी संघ के सदस्य एवं निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
त्वरित ख़बरें - 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 08 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई

Facebook Conversations