निगम का स्वास्थ्य अमला गणेश प्रतिमा निर्माण: स्थल का निरीक्षण कर मूर्ति निर्माण में मिट्टी का उपयोग करने मूर्तिकारों को दी समझाईस...
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगांव- आगामी गणेश पर्व को ध्यान में रखते हुये एवं प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण प्रतिबंधित किये जाने शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर आज नगर निगम का स्वास्थ्य अमला ने शहर के गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मूर्तिकारों से प्रतिमा निर्माण के लिये मिट्टी का उपयोग करने समझाईस दिये।

स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव प्र. स्वच्छता निरीक्षक भूषण मेश्राम, सफाई दरोगा सर्वश्री वरूण सोनी, रामशरण रगड़े, राजकुमार सिन्हा, गणेश सातर, सुभम साहू, सहित स्वास्थ्य अमला आज मानव मंदिर चौक, कृष्णा टाकिंज के सामने, हमाल पारा सहित अन्य क्षेत्रों के गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मूर्तिकारों को समझाईस दिये कि शासन द्वारा गणेश प्रतिमा निर्माण में प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग नही करना है क्योंकि यह पानी में अघुलनशील है, इसलिये मूूर्ति निर्माण के लिये मिट्टी का उपयोग करना है।

Image

इस संबंध में आयुक्त गुप्ता ने बताया कि गणेश प्रतिमा का निर्माण के लिये मिट्टी का उपयोग किया जाना है। शासन निर्देशानुसार प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि प्लास्टर आफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण करते पाया जायेगा तो संबंधित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावेंगी। उन्होंने कहा कि प्लास्टर आफ पेरिस पानी में घुलता नहीं है और उससे नदी एवं तालाब का पानी प्रदुषित होता है। जिसे ध्यान में रखते हुये मिट्टी का ही गणेश प्रतिमा का निर्माण करना है। उन्होंने शहर के मूर्तिकारों से अपील करते हुये कहा है कि गणेश प्रतिमा का निर्माण में मिट्टी का उपयोग करना है। अपालन की स्थिति में निगम प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जावेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations