नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला : विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- संचालक संचालनालय आयुष विभाग रायपुर (छत्तीसगढ़) जिला आयुर्वेद अधिकारी कबीरधाम के निर्देशानुसार ग्राम गोछिया  विकासखंड सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 21 अगस्त को  प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर आयुर्वेद होम्योपैथी एवं चिकित्सा द्वारा नए एवं पुराने रोगों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा ,साथ ही निरोगी बने रहने के लिए प्रभाव कारी आयुर्वेद के सिद्धांतों एवं योग चिकित्सा द्वारा जानकारी भी दी जाएगी। शिविर में विशेष तौर पर बात रोग, चर्म रोग, पेट रोग बच्चों का रोग, स्त्री रोग एवं पुराने खांसी ,श्वास, सर्दी, जुकाम, बुखार,पीलिया, मधुमेह ,निम्न बीपी एवं हाई बीपी सिकलीन एवं वृद्धजनों के लोगों की भी चिकित्सा की जाएगी ,साथ ही साथ खून की जांच जैसे मधुमेह, हेमोग्लोबिन ,सिकलीन  नि:शुल्क किया जाएगा। शिविर प्रभारी ने अधिक से अधिक लोगो को   भाग लेने का आग्रह किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations