नहर में मिली महिला की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस
त्वरित ख़बरें - कीर्ति देशमुख की रिपोर्टिंग

Bijnor News. बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र में एक महिला की सिर कटी लाश नहर में मिली है. घटना रविवार की है. माना जा रहा है कि महिला की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी.

शव नांगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर बीतरा के पास नहर में पाया गया. पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके किसी परिचित व्‍यक्ति ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया. उसकी पहचान का पता करने के लिए सिर का पता लगाने का प्रयास जारी है.   

YOUR REACTION?

Facebook Conversations