निगम को उत्कृष्ट कार्य एवं शासकीय योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने मिला पुरस्कार....
दुर्ग- नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत शहर के 60 वार्डो में स्वच्छता बेहतर बनाये रखने के संबंध में किए गए उत्कृष्ट कार्य और शासकीय योजना मितान,एमएमयू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मोबाइल मेडिकल यूनिट के अलावा धन्वंतरि योजना के लाभ अधिक से अधिक तक नागरिकों तक पहुंचने के लिए नगर पालिका निगम दुर्ग को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रथम पुरस्कार एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को सम्मान पत्र तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए कहा कि स्वच्छता में शहर बेहतर कार्य और शासकीय योजनाओं को जन जन तक पहुचाने में बेहतर कार्य करने के लिए नगर निगम प्रशंसा के पात्र है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता ,शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को नागरिको तक पहुचने के साथ धन्वंतरि योजनाओं के अधिक लाभ नागरिको तक पहुचने निगम ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Facebook Conversations