दुर्ग/3 दिसम्बर।नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव से मुलाकात की और उन्हें वर्ष 2024-25 के लिए महापौर व पार्षद निधि की राशि जारी करने का आग्रह किया।बाकलीवाल ने नगरीय निकाय मंत्री साव से अधोसंरचना मद की राशि भी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया है।
महापौर ने कहा कि अधोसंरचना मद की राशि से शहर के सभी वार्डों में विकास का कार्य कराया जाना है।इसलिए इसे प्राथमिकता से जारी करने का कष्ट करें। महापौर बाकलीवाल ने बताया कि नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने उनकी मांगों को सहजता और सहृदयता के साथ सुना और विचार करते हुए शीघ्र राशि जारी करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ एमआईसी प्रभारी संजय कोहले व भोला महोबिया भी मौजूद रहे।

Facebook Conversations