नगर निगम व पुलिस की टीम ने मोहड में अतिक्रमण हटाया....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

राजनांदगांव- नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिये निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने नगर निगम में अतिक्रमण दस्ता (तोडू दस्ता) का गठन किया है। गठित दल निगम सीमाक्षेत्र में अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करते है। इसी कडी में आज वार्ड नं. 49 मोहड़ में शासकीय भूमि पर बने 4 झोपड़ी को निमम व पुलिस की टीम ने हटाने की कार्यवाही किये।

Image

इस संबंध मेें आयुक्त गुप्ता ने बताया कि मोहड़ में शासकीय भूमि पर कब्जा कर 4 लोगों द्वारा झोपड़ी का निर्माण किया गया था, जिनमे  मन्नू साहू आ. ठाकुर राम, लेख श्रीवास आ. स्व.  मोहनू राम, श्रीमती देवा कुमारी ध.प. स्व. झगरू निषाद एवं  अर्जुन निषाद द्वारा शासकीय भूमि पर बनाये गये झोपडी को आज नगर निगम के अतिक्रमण तोड् दस्ता द्वारा पुलिस बल सहित जे.सी.बी. के माध्यम से तोड़ा गया। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा कि शहर मेें जहॉ जहॉ पर अतिक्रमण किया जा रहा है, उसे तत्काल हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये। अतिक्रमण हटाने के दौरान उप अभियंता  तिलक राज धु्रव, प्र.पटवारी  मिलीन्द रेड्डी व गणेश झा सहित निगम तथा पुलिस बल उपस्थित था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations