दुर्ग/ 7 मार्च नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत में आज कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने संबोधित किया।आज बुधवार को शहर के चार स्थानों में आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 2 ढीमर समाज भवन नया पारा रोड, वार्ड क्रमांक 47 दुर्गा मंच रायपुर नाका, वार्ड क्रमांक 20 कुशाभाऊ ठाकरे भवन एवं वार्ड क्रमांक 29 सतरूपा शीतला मंदिर में कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।इस दौरान शहर की लाभार्थी हितग्राहियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का संवाद कार्यकम का प्रसारण नगर निगम द्वारा किया गया।योजनाओं की उपलब्धियों के साथ योजना से वंचित लोग भी भारी संख्या में जुड़े रहे। कार्यक्रम मंच पर एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखने भारी संख्या में नागरिक जुटे रहें। पीएम माननीय नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन में नारी शक्ति की वंदना करते हुए कहा कि मेरे देश की बहनें यही तो मोदी का परिवार हैं.कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक गजेंद्र यादव ने नागरिको से रूबरू होकर सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों को बताया।प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण के दौरान मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना,आधार अपडेशन,स्वनिधि योजना विश्कर्मा लाभ आदि की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी बया किया।कार्यक्रम में मौजूद शहर विधायक गजेंद्र यादव, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,पार्षद देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चंद्राकर,मनीष साहू,चमेली साहू,शशिद्वारिका साहू,कुमारी साहू,काशीराम कोसरे,दिनेश देवांगन,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उपअभियंता पंकज साहू आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के साथ
दीन दयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिवान के तहत धीमर समाज भवन में 50 स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त स्वनिधि हेतु 10 लोगों को चेक प्रदाय किया गया। 10 स्व सहायता समूहों को 5.00 लाख राशि का चेक HDFC बैंक द्वारा वितरण किया गया, देशाभाऊ ठाकरे भवन आदित्य नगर में 90 सीआरपी एवं स्व सहायता समूहों को प्रभारित पत्र देकर सम्मानित किया गया। 15 महिलाओं को पीएम स्वलिधि योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई तथा 12 पथ विक्रेताओं को परिचय बोर्ड दिया गया। इसके अलावा दुर्गा मंच रामपुर नाका में 45 स्व सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, 12 महिलाओ को स्वनिधि योजना के तहत परिचय बोर्ड वितरण किए गए।साथ ही शीतला मंदिर प्रांगण में संचालित शिविर में 56 स्व सहायता समूहों को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। 15 पथ विक्रेताओं को परिचय कई दिया गया

Facebook Conversations