नामांकन के तीसरेे दिवस 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र किया जमा
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग, 17  अप्रैल 2024/ लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत नामांकन जमा करने के तीसरे दिवस संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए कुल 5 नामांकन जमा हुआ, जिसमें बलदेव सिंह साहू निर्दलीय, अशोक जैन निर्दलीय, यशवंत साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, सुखदेव टंडन, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, शंकर ठाकुर गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी ने नामांकन पत्र जमा किया। आज नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन एक अभ्यर्थी खिलानंद जसपाल निर्दलीय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहंुचकर नामांकन पत्र खरीदा। इसी प्रकार अब तक 10 अभ्यर्थियों नें अपना नामांकन पत्र जमा किये। वहीं अब तक 23 लोगों ने नामांकन खरीदी किये हैं।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations