दुर्ग के विकासखंड पाटन अंतर्गत ग्राम सांकरा में अवैध रूप से मुरम एवं मिट्टी खनन होने की लगातार शिकायतें सामने आ रहीं है। साथ ही अवैध प्लाटिंग भी किया जा रहा है | ग्राम के सरपंच श्रीमती रेमन यशवंत जांगड़े एवं ग्रामीणों की ओर से लिखित शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं मुरुम से भरे हैवी वाहनों के दौड़ने से गांव की सड़कें खराब हो रही है। सड़कों पर गड्ढे होने से ग्रामीणों को हिचकोले खाने मजबूर होना पड़ रहा है।
सरपंच ने बताया कि सांकरा गांव की पंचायती जमीन में बिना परमिशन मिट्टी,मुरम खनन करने का मामला सामने आया है। मिट्टी एवं मुरम खनन,अवैध प्लाटिंग का आरोप गांव के सरपंच ने लगाया है। सरपंच का कहना है की गांव में बिना परमिशन मिट्टी की खोदाई की जा रही है गांव के पास पड़ी जमीन से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सरपंच का कहना है की उन्होंने पुलिस रिपोर्ट भी किया है पर कुछ नही हुआ साथ ही अभी नलजल की प्रकिया को बहुत ही धीमे तरीके से कार्य किया जा रहा है | नल जन योजना का पाईप लाइन का कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है |जिससे पाईप लाइन कनेक्शन नही हो पा रहा है इसी प्रकार जो गाँव में अवैध प्लाटिंग कर रहे है उस पर भी बैन लगाया जाय यह मांग गाँव के सरपंच ने जिले के अधिकारी के सामने रखा है |
ग्राम में मुरम की निकाली धड़ल्ले से हो रही है पर माइनिंग विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद भी कार्रवाई करने नहीं पहुंच रही। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मुरुम की निकासी हुई है। एक जगह पर लगातार खनन होने से सरकारी जमीन खाई में तब्दील हो गई है। क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों के खेतों में भी अवैध उत्खनन हुआ है। अवैध रूप से खुदाई होने के बाद भी ग्रामीणों में आक्रोश भी है । जबकि सरपंच ने लिखित में शिकायत कर अपनी मांग रखी पर प्रकरण अब तक पेंडिंग हैं। विभाग सक्रियता नहीं दिखा रहा है।

Facebook Conversations