राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदनशील फैसला लिया। सीएम के काफिले के लिए शहर में यातायात नहीं रोका जाएगा। अब मुख्यमंत्री आम राहगीर की तरह ट्रैफिक में चलेंगे। मुख्यमंत्री ने उनके मूवमेंट के समय आमजन को होने वाली परेशानी को दूर करते हुए लाल बत्ती पर अपना काफिला रुकवाने का फैसला किया है। इसके बाद, बाड़मेर यात्रा के बाद एयरपोर्ट से लौटते वक्त उनका काफिला ओटीएस चौराहे के पास ट्रैफिक के बीच लाल बत्ती पर रुका। लाल बत्ती पर मुख्यमंत्री का रुका काफिला देख लोग हैरत में पड़ गए।
उल्लेखनीय है कि अब तक मुख्यमंत्री के काफिले की रवानगी से पहले शहर में यातायात रोक लिया जाता था जिससे आमजन को कई बार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने एक बार पहले भी अपना काफिला रुकवाकर एम्बुलेंस को आगे निकलवाया था। अब उनकी इस पहल से गंभीर मरीजों को भी जाम से राहत मिलेगी।

Facebook Conversations