गरियाबंद - धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम पर आयोजित हो रहे राजिम कुंभ कल्प मेला में जानकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामोत्सव राजिम कुंभ कल्प 2024 लोक आस्था का विराट संगम नामक पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तक में राजिम कुंभ से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रकाशित की गई है। इस अवसर पर पुस्तिका की परिकल्पना करने वाले दीपक टंडन उपस्थित थे।
इस फोटो फीचर पुस्तिका में राजिम कुंभ कल्प का इतिहास, उसकी महिमा के साथ ही यहां होने वाले संत समागम, पंचकोसी परिक्रमा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पर्यटकों के फोटोग्राफ्स सम्मिलित हैं। राजिम कुंभ कल्प को पूर्णता प्रदान करती यह बहुरंगी पुस्तिका श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ के दर्शन हेतु संपूर्ण जानकारी प्रदान करती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पुस्तिका की प्रशंसा करते हुए शानदार कलेवर की सराहना करते हुए दीपक टंडन को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महाशिवपुराण कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा, सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू, संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक रूप कुमारी चौधरी, अमितेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेन्द्र सोनकर, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन एवं संस्कृति विभाग संचालक जितेंद्र शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि एवं साधु संत मौजूद थे।

Facebook Conversations