मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सुरगी मे भेट मुलाक़ात मे की गई घोषणा सड़क 7 माह के बाद भी बीमार, जर्जर सड़क मार्ग से बच्चे  जाएगे स्कूल होंगे परेशान
त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

सुरगी कुम्हालोरी हल्दी मार्ग पर पेच वर्क अधूरा, पहली बारिश मे सड़क बना डबरा..

राजनांदगांव-  जिला मुख्यालय से बालोद जिला को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का पुनर्निर्माण कराने के बजाय सिर्फ मरम्मत कराया जा रहा है। मरम्मत के नाम पर सिर्फ थूक पालिश हो रही है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में एक बार फिर से रोष  का माहौल उत्पन्न हो गया है । क्षेत्र में कई गांव के ग्रामीण इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं मुख्य मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को लगा था की सड़क को फिर से नए ढंग से बनाया जाएगा लेकिन सिर्फ मरम्मत करना  समझ से परे है।

हल्दी सुरगी कुम्हालोरी मार्ग पर  पेच वर्क काम शुरु किया गया लेकिन पेच वर्क हल्दी से प्रारंभ हुआ  माह बीते जाने के बावजूद नही हो पायी पेच वर्क काम पूरा। सुरगी तक नही पहुँच पायी है । अभी  लगभग 5 किलोमीटर मार्ग पर पेच वर्क काम नही हुआ है ।अब बारिश लग गयी है ।

Image

राजनांदगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सड़कों का जानकारी देते हुए  कुम्हालोरी सुरगी  हल्दी मार्ग मुख्य मार्ग के अलावा अंदरूनी मार्गों की हालत भी बदहाल  है जिसमे शहर से लगे ग्राम सिंघोला से भोथीपार खुर्द  मार्ग अति जर्जर हो गया है। इसी तरह से रानीतराई से आलीखुटा उसरीबोड मार्ग , बेलटिकरी से  बोड़ना मार्ग जो बालोद जिला को जोड़ती है।इसी तरह से कंन्हारपुरी से खैरा मार्ग, जगलेसर से मोखला मार्ग, ग्राम रवेली से पार्रीखुर्द मार्ग ,ग्राम खुटेरी से ईरा मार्ग, ग्राम ककरेल से मौहाभाठा, तुमड़ीलेवा मार्ग, ग्राम सोमनी से नवागांव मुढीपार मार्ग ,ग्राम मगरलोटा से कोपेडीह  मार्ग जर्जर हो चुका है।

भाजपा और कांग्रेस पार्टी के लोग सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटी सेकने में लगे हुए हैं क्षेत्रवासियों को मिला  धूल डस्ट और खराब सड़क। कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सुरगी मे आयोजित  भेंट मुलाकात कार्यक्रम में  रोड सड़क निर्माण  का आश्वासन सिर्फ आश्वासन रह गया  और देखते ही देखते लगभग 7 माह हो गया और   भारतीय जनता पार्टी का पद यात्रा सिर्फ पदयात्रा में ही रह गया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी का विधान सभा  क्षेत्र है। उनकी निष्कियता पूरे क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ रहा हैं। क्षेत्रवासियों और राहगीरों को मिली तो सिर्फ और सिर्फ खराब सड़क।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations