मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को किया जागरूक :
त्वरित खबरे : जिले के सभी विकासखंड मुख्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली :

07 जून 2023

मोहला । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला मुख्यालय मोहला में बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक अधिकारियों-कर्मचारियों, एनसीसी के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। इसी तरह मानपुर विकासखंड और अंबागढ़ चौकी विकासखंड मुख्यालय में भी मतदाता जागरूकता रैली निकली गई। इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने की अपील की गई। वहीं वर्तमान में 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक जिनका मतदाता परिचय पत्र नहीं बना है उन्हें बनवाने की अपील की गई। साथ ही मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिए संबंधित कर्मचारी घर-घर पहुंच रहें हैं उनका सहयोग करने के लिए कहा गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद सीईओ  गोपाल सिंह कंवर, शिक्षा विभाग सहित अन्य विकासखंड अधिकारी मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations