मतदाता जागरूकता के लिए सेजेस स्कूल मैदान से अम्बागढ़ चौकी शहर में निकली गई बाईक रैली...कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ...
त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

मोहला- मतदाता जागरूकता के लिए आज अम्बागढ़ चौकी में ऊर्जा एवं उत्साह के साथ भव्य बाईक रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्थानीय शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अम्बागढ़ चौकी के मैदान से बाईक रैली चौकी नगर में राजीव गांधी चौकी से होकर भारत माता चौक तक बाईक रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। स्वीप अंतर्गत आयोजित इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं ने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोडऩे, विलोपित करने एवं संशोाधित करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस जयवर्धन ने बाईक चलाकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत अपनी भागीदारी देते हुए मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनने नागरिकों को प्रोत्साहित किया। बाईक रैली में युवाओं में उत्साह दिखने को मिला।

Image

 कलेक्टर एस जयवर्धन ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने से छूटे हुए नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने साथ ही अपने आस-पास के नागरिकों का भी नाम अवश्य जुड़वायें। साथ ही निर्वाचन कार्य में अपनी सहभागिता देने आगे आयें। कलेक्टर ने स्कूली छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने आसपास और अपने परिवारजनों व अन्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में अपना योगदान दें।

Image

 इस अवसर पर कलेक्टर एस जयवर्धन ने सभी को मतदाता जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। मतदाता जागरुकता संकल्प लिया गया कि अपने क्षेत्र के सामान्य तौर पर निवास करने वाले 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं जाने के लिए सभी को जागरूक करेंगे। मतदाता सूची की प्रविष्टियों के संबंध में आने वाली प्रत्येक विसंगतियों से बूथ लेवल अधिकारी को अवगत कराएंगे और संबंधित मतदाता को निर्धारित फार्म भराकर इसे सुधार करवाएं जाने हेतु जागरूक करेंगे।  समाज के छूटे हुए एवं वंचित वर्गों जैसे दिव्यांगजन, तृतीय लिंग और वरिष्ठ नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर वोट डालने हेतु प्रोत्साहित करेंगे। अपने देश के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने मतदाता सूची को पुन: शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी बनाए जाने के लिए सभी को जागरूक कर मतदान दिवस को भयमुक्त एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची संक्षिप्त पुनारीक्षण कार्य 31 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत ठाकुर सहित अन्य जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations