मतदाता जागरूकता के लिए जिले में जारी है मतदान जागरूकता कार्यक्रम
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

वरिष्ठ एवं नये मतदाताओं का नारियल एवं फूल से किया जा रहा सम्मान

बेमेतरा 17 अप्रैल 2024ः- चुनाव पांच सालों के बाद ही आते हैं। इन चुनावों का मकसद हम अपने देश और राज्य के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है ताकि देश में या राज्य में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। भारत में लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों को यह मौका बड़ी मुश्किलों के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में सभी को भाग लेना चाहिए। मतदान बहुत ही गंभीर विषय है। मतदाताओं को पूरी सोच विचार के बाद ही किसी प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। किसी भी तरह के लालच में आकर वोट नहीं करना चाहिए। ऐसे प्रत्याशी को ही वोट करना चाहिए, जोकि अपने हलके के विकास के प्रति गंभीर हो।

Image

इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के आदेशानुसार सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में नवागढ़  विधानसभा एवं जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम पंचायत मोढ़े सारंगपुर चरगवां मे जनपद पंचायत सीईओ पी एल धुर्वे के नेतृत्व मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमे ग्राम के वरिष्ठ एवं नये मतदाताओं का नारियल एवं फूल चावल देकर सम्मानित किया गया। मतदाताओं को शपथ दिलाया गया फिर घर घर भ्रमण कर पीला चावल फूल देकर 7 मई को मतदान केंद्रों मे जाकर अपना मतदान करने को आमंत्रित किया गया। उक्त कार्यक्रम में एडीशनल सीईओ भरत बंजारे विक्रम सिंह  पी ओ संदीप वारे समन्वयक घनश्याम सिंहा विकास राजपूत पंचायत निरीक्षक कोमल चंद्रवंशी दिनेश साहू सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में सचिव गण व बिहान के महिला समूह के सदस्य गण उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations