मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत ’रन फॉर वोट’ मैराथन का आयोजन आज
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

      दुर्ग, 02 अप्रैल 2024/मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) अंतर्गत कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के बैनर तले ’रन फॉर वोट’ मैराथन का आयोजन भिलाई (टाउनशिप) सेक्टर एरिया (टाउन शिप) में 2 अप्रैल को 7.30 बजे से किया जाएगा। यह मैराथन भिलाई सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक से प्रारंभ होकर सेन्ट्रल ऐवेन्यू रोड होते हुए सेक्टर 10 ग्लोब चौक से वापस सेक्टर 9 हॉस्पिटल चौक में समाप्त होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अश्वनी देवांगन ने आयोजन को सफल बनाने हेतु निर्धारित तिथि को सुबह 7 बजे एथलीट टीम के साथ उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations